कन्नौज: महिला थाने पर परिवार परामर्श केंद्र की सुनवाई का आयोजन, एक परिवार टूटने से बचा
कन्नौज की महिला थाना पर परिवार परामर्श केंद्र की सुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर आयोजित सुनवाई के दौरान एक परिवार को टूटने से बचा लिया गया। पति और पत्नी के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव को खत्म कर साथ रहने के लिए राजी किया गया।