कन्नौज: सुल्तानपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, पीड़ित ने कोतवाली में दो व्यक्तियों पर दर्ज कराया मुकदमा
सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी निवासी लालाराम के द्वारा कोतवाली में दो व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराया,जिसमें बताया कि वह अपने खेत के सामने सड़क पर मक्का सुखा रहा था,तभी उसके गांव ताहिर खां व सरफराज ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज की,जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट की,और जाति सूचक शब्द बोलकर जान से मारने की धमकी दी।