कन्नौज: सफदरगंज नई बस्ती मोहल्ला में हुई चोरी के मामले में कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने एसपी ऑफिस में दिया पत्र
सफदरगंज नई बस्ती मोहल्ला में 5 जुलाई को हुई चोरी के मामले में पीड़ित ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर पत्र दिया,और बताया कि वह शाम को 7 बजे अपने परिवार को लेकर मोहर्रम के ताजिया देखने गया था,जब पीड़ित रात को समय लगभग 10:30 बजे वापस आया,तो उसके मकान का ताला टूटा पड़ा था,पीड़ित ने घर के अंदर जाकर देखा, तो घर में रखे सोने व चांदी के आभूषण व नगदी अज्ञात चोर चुरा ले गए।