कन्नौज: तरपूर्वा गांव में महिला के साथ मारपीट के मामले में पड़ोस के 2 व्यक्तियों पर दर्ज की गई रिपोर्ट
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के तरपुरवा गांव में महिला के साथ मारपीट करने वाले 2 व्यक्तियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कन्नौज कोतवाली में महिला की तहरीर पर पुलिस ने रामकिशन और रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने घर के बाहर होने पर गाली गलौज करने और पीटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।