गोपालगंज: तुरकहा गांव से नगर थाने की पुलिस ने 30 पुड़िया स्मैक के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार: थाना अध्यक्ष
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के तुरकहां गांव से नगर थाने की पुलिस ने 30 पुड़िया स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। इसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष ने मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।