डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया*
कटिहार 13 अगस्त 2026 गुरुवार।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार ने सोलर रूफटॉप से हिस्सेदारी बढ़ाने एवं आवासीय घरों में अपनी बिजली उत्पादन कर नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए दिनांक-29.02.2024 को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) शुरूआत की है।
इस योजना का क्रियान्वयन वित्तीय वर्ष-2026-27 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत एक करोड़ घरों को सौर ऊजा से ऊर्जान्वित करने का लक्ष्य है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) सोलर रूफटॉप से हिस्सेदारी बढ़ाने एवं आवासीय घरों में अपनी बिजली उत्पादन कर नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए कटिहार नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत उपभोक्ताओं के सुविधा हेतु आज दिनांक 13.08.2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे स्थान डी०सी०आर०, भवन, कटिहार के परिसर में सोलर मेला का आयोजन किया जा रहा है।
सोलर मेले का शुभारंभ श्री तारकिशोर प्रसाद माननीय पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार सह-कटिहार सदर विधायक,माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया।
मेले में उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग, लाभ एवं रूफटॉप सोलर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
साथ ही, सौर ऊर्जा का उपयोग कर अपने बिजली बिल को काफी कम अथवा शून्य करने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया।
जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं से पी०एम०सूर्य घर पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किया जाऐगा। आवेदन प्रक्रिया में वेंडर चयन के बाद पी०एम० जन समर्थ पोर्टल के माध्यम से लोन के लिए आवेदन करने का विकल्प भी उपलब्ध है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार द्वारा सोलर पैनल अधिष्ठापन कर आकर्षक सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है।
सोलर प्लांट लगाने पर भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि का विवरणी ।
1 एक किलोवाट की क्षमता लगाने पर 30000/-
2 दो किलोवाट की क्षमता लगाने पर 60000/-
3 तीन किलोवाट की क्षमता लगाने पर 78000/-
इसके अतिरिक्त 12 अगस्त 2026 को बिहार सरकार कैबिनेट के लिए गये निर्णय के अनुसार केंद्र की सहायता के अतिरिक्त ₹10000 (दस हजार) प्रति किलो वाट के लिए राज्य सरकार के द्वारा अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। एक किलो वाट के ऊपर सब्सिडी की राशि₹20000 (बीस हजार) अधिकतम देने का निर्णय सरकार ने कैबिनेट के जरिए लिया गया है।
युनिट उत्पादन के अनुसार सोलर प्लांट की क्षमता
*औसत मासिक बिजली खपत*
0-150 युनिट 150-300 युनिट 300 से अधिक युनिट
*सोलर प्लांट की क्षमता*
1-2 KW, 2-3 KW, 3 KW से अधिक युनिट
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) के तहत सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने हेतु बैंको से 5.75% से 7% तक प्रति वर्ष की बेहद कम और आसान ब्याज दरों पर लोन मिलता है।
इस पहल से न केवल उपभोक्ताओं को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
सोलर मेले में आम उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक उपभोक्ता सोलर मेला से उक्त योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन समर्पित करें।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
100069135043162:2048:Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar 100069103274344:2048:Energy Department, Bihar #solarenergy #katihar 715856994061371:49210:@topfans Part 12
Katihar, Bihar | Aug 13, 2026