शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
कटिहार,13 अगस्त 2026 गुरुवार।
13 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजी शासन के खिलाफ आंदोलन में शहीद हुए 13 वीरों को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
कटिहार नगर निगम कार्यालय के समीप शहीद स्तंभ पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधि गण, जिला के पदाधिकारीगण कर्मीगण एवं आमलोगों ने शहीदों को नमन किया।
बताया जाता है कि इन शहीदों में 13 वर्षीय बालक ध्रुव कुंडू भी शामिल थे। उन्होंने महज 13 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लिया और पुलिस की गोलीबारी में शहीद हो गए।
13 अगस्त सिर्फ श्रद्धांजलि का दिन नहीं, बल्कि कटिहार के स्थानीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास को संरक्षित और दस्तावेजीकृत करने का भी अवसर है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #katihar
2 views | Katihar, Bihar | Aug 13, 2026