BAGHPAT DESK : बागपत के लुहारी गांव में डेढ़ से दो साल से खराब पड़े रास्ते को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया।
गड्ढों और जलभराव के कारण केएचआर इंटर कॉलेज की छात्राओं को स्कूल जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
छात्राओं का आरोप है कि विधायक, राज्यमंत्री केपी मलिक और अन्य जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
अब छात्राओं ने जिलाधिकारी से रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है।
वहीं, रालोद नेता तेजवीर सिंह दांगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह तक मामला पहुंचाने की बात कही है।
Baghpat, Bagpat | Oct 13, 2026