गाज़ीपुर: बाली वध से लंका दहन तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान जी की लीला देख भावविभोर हुए दर्शक
गाजीपुर के लंका मैदान में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को बाली वध से लेकर लंका दहन तक की लीला का भव्य मंचन किया गया। श्रीराम-हनुमान मिलन, बाली वध और रावण की लंका जलाने के रोमांचक दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। जैसे ही हनुमान जी ने लंका में आग लगाई, पूरा मैदान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। दरअसल अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी..