पटियाली: पटियाली उर्स में मुकाबला-ए-कव्वाली की महफिल सजी, देर रात तक झूमे अकीदतमंद
पटियाली कस्बा स्थित हाजी हरवेन शाह रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह पर चल रहे पांच दिवसीय उर्स में रविवार रात मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बसपा नेता जुनैद मियां ने किया। उर्स कमेटी ने उन्हें चांदी का मुकुट, शॉल व फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। कव्वाल रफीक आफताब साबरी और जारा डिस्को दिल्ली के बीच शानदार कव्वाली मुकाबला हुआ।