बड़गांव: डबोक पुलिस ने थाना क्षेत्र से अवैध कोडीन और गांजा किया ज़ब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
डबोक पुलिस की कार्रवाई: अवैध कोडीन व गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार डबोक थाना पुलिस ने नांदवेल–नाहरमगरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी से 26 शिशियां कोडीन सिरप व करीब 92 ग्राम गांजा जब्त कर विष्णु नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।