टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि टोंक शहर के कालीपलटन निवासी परिवादिया मुस्कान पुत्री जमील मुसलमान ने शहर के महिला थाना में उपस्थित होकर दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। परिवादिया का विवाह 29 मई 2023 को तालिब पुत्र शरीफ निवासी मुहाना मंडी सांगानेर जयपुर के साथ हुआ था।