बदायूं: शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस में एक यात्री की हुई मौत, पुलिसकर्मियों ने शव को पहुंचाया जिला अस्पताल
Budaun, Budaun | Jul 21, 2025 जनपद बरेली के फैजनगर के रहने वाले विमल कुमार पुत्र रामदीन नोएडा सेक्टर 62 से शाहजहांपुर डिपो की UP78KT3404 रोडवेज बस में सोमवार सुबह बैठे थे। उनकी रास्ते में रोडवेज बस में मौत हो गई। जब परिचालन बदायूं के रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा। तो उसने गाड़ी खाली करने के लिए यात्रियों को उतारा। तो विमल कुमार सीट पर ही बैठे रहे। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित किया।