बदायूं: कमिश्नर, डीआईजी व डीएम ने कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया, बिनावर पर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर खाद्य सामग्री वितरित की
Budaun, Budaun | Jul 21, 2025 कमिश्नर बरेली मंडल बरेली सौम्या अग्रवाल, डीआईजी पुलिस अजय साहनी, जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो के साथ बरेली-बदायूं कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना बिनावर में कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व उन्हें केला, सॉफ्ट ड्रिंक आदि खाद्य सामग्री भी वितरित की।