चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियां पूरी होंगी 14 नवंबर तक
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने 14 से 20 नवंबर तक होने वाले 74वें गोचर मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। मेले में व्यापारियों और नागरिकों की सुविधा के लिए पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय और यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।