चकरनगर: भूख-प्यास से व्याकुल मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्ध ने जंगल में दम तोड़ा, पुलिस ने कहा- भूख-प्यास में गई जान
सहसों थाना के सिद्धनाथ व नीवरी के बीच जंगल में 1वृद्ध की मौत की खबर से गुरुवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया, तो नीवरी गांव निवासी अनुज राठौर पुत्र रामगोपाल राठौर ने मृतक की पहचान सेवाराम पुत्र मेघू उम्र90वर्ष अपने दादा के रूप में की,गुरुवार 6 बजे पुलिस ने जानकारी दी