चित्तौड़गढ़: इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन शिक्षा विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस को लेकर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
चित्तौड़गढ़ में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित हो रहे गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पूर्व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन आज इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में किया गया। आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या में ,शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को आयोजित किया गया । जिसमें जिले भर के स्कूल के बच्चों ने अपने-अपने नृत्य की प्रस्तुतियां दी।