कालपी: आटा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव ने वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ किया, राममंदिर चोरी पर बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई
Kalpi, Jalaun | Jul 12, 2026 जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार दोपहर 12:30 बजे ग्राम आटा में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिले के नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम, एसपी समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।