अकलतरा: मारपीट के कारण व्यक्ति की हुई मौत, अकलतरा पुलिस ने हत्या के आरोप में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने मारपीट की वजह से व्यक्ति के मौत के मामले में 5 आरोपियों को किया है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अशोक पटेल उर्फ मोंटू, नंदन उर्फ परदेशी, फेंकू लाल सहिस, लक्ष्मण सिंह सिदार, ममतेष सहकर के खिलाफ BNS की धारा 103(1), 3(5) के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार सभी आरोपी सांकर गांव के रहने वाले है।