अकलतरा: मधुवा गांव में निःशुल्क ट्रेनिंग और चयन का ऐसा माहौल कि दूसरे जिले से भी पहुंच रहे युवा, गुरुकुल डिफेंस एकेडमी बनी पहचान
अकलतरा क्षेत्र के मधुवा गांव में देश सेवा के प्रति युवाओं के मन में जज्बा भरा जा रहा है। यहां गुरुकुल डिफेंस एकेडमी के द्वारा विभिन्न भर्तियों के लिए युवाओं को निःशुल्क ट्रेनिग दी जा रही है, जहां छग के कई जिलों के युवा बढ़-चढ़कर ट्रेनिग में भाग लेने पहुंच रहे हैं। इस ट्रेनिग में उन्हें भर्ती से संबंधित हर बारीकी बताई जा रही है।