फुलवरिया: बंशीबतरहा नहर पुल के पास पुलिस ने लग्जरी कार से 241 लीटर विदेशी शराब बरामद की, तस्कर फरार
श्रीपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंशी बतरहा पुल के समीप एक लग्जरी कार से 241 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गुरुवार की सुबह 11:30 पर प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।