फर्जी संस्था खोल लोगों से ऋण माफी के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार को बलुआ टाल से गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एएसपी शेखर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कर्जा मुक्त संस्थान केंद्र का कर्मी प्रमोद कुमार है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।