बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर गंगा में मिले दो अज्ञात शव, पुलिस ने हटाए
शुक्रवार की सुबह बख्तियारपुर नगर स्थित सीढ़ी घाट पर गंगा नदी में बहकर आए दो अज्ञात शव किनारे फंस गए। दोनों शवों में एक महिला और एक पुरुष के होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और नगर परिषद के सफाई कर्मियों के सहयोग से दोनों शवों को घाट किनारे से हटवाकर पानी के बहाव के साथ आगे की ओर बढ़ा दिया। फिल