ब्यावरा: ब्यावरा के लखनवास में जन विश्वास शिविर में युवक शिकायतों की माला पहनकर पहुंचा
ब्यावरा क्षेत्र के लखनवास में शनिवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दोपहर 1:00 बजे करीब कुंडीखेड़ा निवासी जगदीश लोधा कपिल धारा कुआ में सरपंच के द्वारा ₹20000 के रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत करने के लिए शिकायतों की माला पहनकर राज्यमंत्री कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के समक्ष पहुंचा।