लालगंज: तुलसी गांव में वायरिंग शॉर्ट होने से ट्रक धू-धू कर जलने लगा, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया
लालगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित तुलसी गांव में बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे वायरिंग शार्ट होने से धू धू कर एक खड़ी ट्रक जलने लगी। सहयोग ठीक था की जिस समय आग लगी उस समय ट्रक चालक चाय पीने के लिए ट्रक से नीचे उतरा था। ट्रक पश्चिम बंगाल से सामान लोड कर महाराष्ट्र जा रहा था। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।