जगदलपुर: नगर निगम जगदलपुर की कांग्रेसी महिला पार्षदों ने शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य पर अभद्रता का आरोप लगाकर दिया इस्तीफा
नगर निगम जगदलपुर की कांग्रेसी महिला पार्षदों ने कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य पर अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला पार्षद नेहा ध्रुव महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 47 और श्वेता बघेल सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 46 ने कहा है कि, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के द्वारा उनके साथ लगातार अभद्रता एवं अपमान से आहत होकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।