जगदलपुर: जिला एवं सत्र न्यायालय में हुआ महिला सम्मान कार्यक्रम, महिला न्यायाधीशों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं का किया गया सम्मान
जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आज महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान न्यायालय की महिला न्यायाधीशों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिवक्ता संघ ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन संघ की महिला उपाध्यक्ष हेलेना मोजेस गिरधरन ने किया।