डोमचांच: काराखुट- गुड़ियो तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमित को लेकर डीसी से ग्रामीणों ने की जांच मांग
डोमचांच प्रखंड के कारखुट से लेकर गुड़िया होते हुए घोड़ाकरण REO पथ पर लगभग चार करोड़ की लागत से कराया जा रहे विशेष मरम्मती कार्य में संवेदक के द्वारा अनियमित बरतने को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर शनिवार को कार्य की जांच की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि 8 किलोमीटर विशेष मरमती कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें अनियमित बरती जा रही है।