Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

यमुनानगर के गांव टापू माजरी में चल रहा अवैध खनन जोरो पर है ना कोई रवाना ना कोई कागजात ओवरलोड भरकर गांव से उत्तरप्रदेश की सीमा में कई बार कर चुके हैं ग्रामीण शिकायत फिर भी कोई करवाई नहीं यह वीडियो एक ग्रामीण ने भेजा है इस वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है #CrimeNews #YNRNews #HR71News #Yamunanagar #HaryanaNews #BreakingNews #NazakatShowroom

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 26, 2026

MORE NEWS

मेयर और पूर्व मेयर ने सफाई मित्रों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में झाड़ू लगाकर की सफाई, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शहर को सुंदर बनाने उतरे जनप्रतिनिधि, मेयर और पूर्व मेयर ने हाथों में झाड़ू थाम की सफाई, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश 
सफाई मित्रों के साथ सड़कों पर उतरे निगम के दिग्गज, गीले-सूखे कचरे को लेकर लोगों को किया जागरूक
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 : नगर निगम ने औद्योगिक क्षेत्र में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

यमुनानगर।स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर को सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। विशेष सफाई अभियान व जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 15 के औद्योगिक क्षेत्र में थाना शहर यमुनानगर रोड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान, पार्षद मनु कृष्ण सिंगला ने खुद हाथों में झाड़ू थामी और सफाई कर्मचारियों (सफाई मित्रों) के साथ मिलकर सड़क की सफाई की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर सड़क किनारे पौधारोपण किया गया। अभियान के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, चौकों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया। सफाई मित्रों ने सड़क किनारे जमा गंदगी के ढेरों, उगी हुई अतिरिक्त घास और जंगली झाड़ियों को जड़ से उखाड़कर रास्तों को साफ-सुथरा बनाया। इसके साथ ही, निगम की टीम ने स्थानीय लोगों और राहगीरों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। लोगों को समझाया गया कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग (पृथक्करण) करें। कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय केवल डोर-टू-डोर कलेक्शन करने वाले वाहनों में ही डालें और सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करें। इस विशेष अभियान में मुख्य रूप से सीएसआई हरजीत सिंह, एसआई सतबीर सिंह, स्नेह सेवा ट्रस्ट की संचालिका ममता सेन, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के विशेषज्ञ आकाश कुमार, गगन बेनीवाल, राजेश सैनी सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में सफाई मित्रों ने सहयोग किया। 
-----------
 आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य की नींव है एक पौधा: मेयर
स्वच्छता अभियान के साथ-साथ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान व अन्य लोगों द्वारा पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश दिया गया। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि एक पौधा केवल एक वृक्ष नहीं होता, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और बीमारी मुक्त बनाए रखने में निगम प्रशासन का सक्रिय सहयोग करें। स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल का संकल्प लें। पौधों को जिंदा रखना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है।
सामूहिक जिम्मेदारी से ही साकार होगा स्वच्छ शहर का सपना - मदन चौहान 
पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि एक स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण किसी एक व्यक्ति या संस्था के बूते संभव नहीं है। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक आम जनता इस अभियान से नहीं जुड़ेगी, तब तक संकल्प को पूरी तरह साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपील की कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को हर घर का अभियान बनाया जाए, ताकि एक स्वच्छ, हरित और विकसित यमुनानगर का निर्माण किया जा सके।

 फोटो कैप्शन - औद्योगिक क्षेत्र में झाड़ू लगाकर सफाई करती मेयर, पूर्व मेयर व अन्य। 

पौधारोपण करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य। 
 सड़क किनारे उगी घास व झाड़ियां साफ करते सफाई कर्मी।

मेयर और पूर्व मेयर ने सफाई मित्रों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में झाड़ू लगाकर की सफाई, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश शहर को सुंदर बनाने उतरे जनप्रतिनिधि, मेयर और पूर्व मेयर ने हाथों में झाड़ू थाम की सफाई, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश सफाई मित्रों के साथ सड़कों पर उतरे निगम के दिग्गज, गीले-सूखे कचरे को लेकर लोगों को किया जागरूक स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 : नगर निगम ने औद्योगिक क्षेत्र में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान यमुनानगर।स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर को सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। विशेष सफाई अभियान व जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 15 के औद्योगिक क्षेत्र में थाना शहर यमुनानगर रोड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान, पार्षद मनु कृष्ण सिंगला ने खुद हाथों में झाड़ू थामी और सफाई कर्मचारियों (सफाई मित्रों) के साथ मिलकर सड़क की सफाई की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर सड़क किनारे पौधारोपण किया गया। अभियान के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, चौकों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया। सफाई मित्रों ने सड़क किनारे जमा गंदगी के ढेरों, उगी हुई अतिरिक्त घास और जंगली झाड़ियों को जड़ से उखाड़कर रास्तों को साफ-सुथरा बनाया। इसके साथ ही, निगम की टीम ने स्थानीय लोगों और राहगीरों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। लोगों को समझाया गया कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग (पृथक्करण) करें। कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय केवल डोर-टू-डोर कलेक्शन करने वाले वाहनों में ही डालें और सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करें। इस विशेष अभियान में मुख्य रूप से सीएसआई हरजीत सिंह, एसआई सतबीर सिंह, स्नेह सेवा ट्रस्ट की संचालिका ममता सेन, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के विशेषज्ञ आकाश कुमार, गगन बेनीवाल, राजेश सैनी सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में सफाई मित्रों ने सहयोग किया। ----------- आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य की नींव है एक पौधा: मेयर स्वच्छता अभियान के साथ-साथ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान व अन्य लोगों द्वारा पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश दिया गया। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि एक पौधा केवल एक वृक्ष नहीं होता, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और बीमारी मुक्त बनाए रखने में निगम प्रशासन का सक्रिय सहयोग करें। स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल का संकल्प लें। पौधों को जिंदा रखना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। सामूहिक जिम्मेदारी से ही साकार होगा स्वच्छ शहर का सपना - मदन चौहान पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि एक स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण किसी एक व्यक्ति या संस्था के बूते संभव नहीं है। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक आम जनता इस अभियान से नहीं जुड़ेगी, तब तक संकल्प को पूरी तरह साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपील की कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को हर घर का अभियान बनाया जाए, ताकि एक स्वच्छ, हरित और विकसित यमुनानगर का निर्माण किया जा सके। फोटो कैप्शन - औद्योगिक क्षेत्र में झाड़ू लगाकर सफाई करती मेयर, पूर्व मेयर व अन्य। पौधारोपण करती मेयर सुमन बहमनी व अन्य। सड़क किनारे उगी घास व झाड़ियां साफ करते सफाई कर्मी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 26, 2026

यमुनानगर के गांव टापू माजरी में चल रहा अवैध खनन जोरो पर है ना कोई रवाना ना कोई कागजात ओवरलोड भरकर गांव से उत्तरप्रदेश की सीमा में कई बार कर चुके हैं ग्रामीण शिकायत फिर भी कोई करवाई नहीं यह वीडियो एक ग्रामीण ने भेजा है इस वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है #CrimeNews #YNRNews #HR71News #Yamunanagar #HaryanaNews #BreakingNews #NazakatShowroom - Jagadhri News