सड़क पर बेटियों पर बैट और चप्पल से हमला! सीसीटीवी ने खोली वारदात की परतें, 4 लोगों पर केस दर्ज। गुजरात के अंकलेश्वर में दो युवतियों से सरेआम मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। गुजरात के अंकलेश्वर (भरूच) में दो युवतियों के साथ सार्वजनिक सड़क पर कथित तौर पर क्रिकेट बैट और चप्पल से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। #BreakingNews #Gujarat #Ankleshwar