जयसिंहनगर: छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पोंड़ी से किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोंड़ी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र की फरयादिया युवती ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ मकबूल खान निवासी पोंड़ी ने अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ किया है।