कटिहार: इमादपुर गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष के दो लोग घायल
सोमवार की दोपहर 2 बजे दो व्यक्ति को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो मारपीट के दौरान घायल हुए थे। घटना के बारे में घायल मजीबूर रहमान और अनवर आलम के परिजनों ने बताया कि गांव के ही मो शरीफ से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद में शरीफ अपने साथी मो इश्तियाक मो नौशाद सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर इन दोनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।