अशोक नगर: नकली नोटों से रहें सावधान अशोकनगर पुलिस की बड़ी अपील, ऐसे करें असली नोट की पहचान
अशोकनगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बुधवार को दोपहर 3 बजे जिले के नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से 100,200 और 500 रुपये के नोटों की सुरक्षा विशेषताओं को पहचानने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि लेन-देन के दौरान हर नोट को ध्यान से जांचें और यदि कोई नोट संदिग्ध लगे तो उसे आगे प्रचलन में न लाएं। ऐसे नोट की तुरंत नजदीकी बैंक या पुलिस को सूचना दें।