बल्देवगढ़: ग्राम झिंनगुवां में अवैध शराब विक्रय के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध शराब विक्रय करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में मुखबिर की सूचना पर ग्राम झिंनगुवां में अवैध शराब का विक्रय करते हुए आरोपी विजय सिंह परमार को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के पास से 5 लीटर देसी कच्ची महुआ की शराब जप्त की गई।एवं पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया।