बल्देवगढ़: गुखरई गांव में 35 वर्षीय व्यक्ति ने खाया ज़हर, हुई मौत
गुखरई गांव निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की जहर खाने से मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक उदल पुत्र शंकरदयाल लोधी जो कि दिल्ली में मजदूरी का काम करता था।और कल शाम 4:00 बजे के करीब ही वह दिल्ली से अपने घर आया।और घर के अंदर उसने जहर खा लिया। जिस कारण मृतक की जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले मौत हो गई।मृतक के शव का स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया गया।