बल्देवगढ़: गनेशपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर 4 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, केस दर्ज
गनेशपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ जमीनी रंजिश को लेकर मारपीट की गई।फरियादी चंद्रभान पुत्र पूरनलाल यादव के द्वारा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस को बताया कि जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही ऊदम यादव,हल्के यादव,दीपू यादव,नेपाल यादव के द्वारा फरियादी के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की गई।पुलिस के द्वारा मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज किया गया।