बल्देवगढ़: छतरपुर में म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभाग स्तरीय सम्मेलन आयोजित, बल्देवगढ़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए
छतरपुर में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभाग स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ।जिसमें सागर संभाग के समस्त जिलों से अधिक संख्या कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन मे श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के द्वारा समस्त पत्रकारों से ईमानदारी और निर्भीकता के साथ पत्रकार करने की बात कही।उक्त सम्मेलन में बल्देवगढ़ से अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।