बल्देवगढ़: लखेरी के समीप सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
लखेरी के पास सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्देवगढ़ पुलिस ने बताया की दरमियानी रात सड़क दुर्घटना में नेता सेन एवं सुखनंदी यादव दोनों निवासी लखेरी घायल हो गए।जिन्हें बल्देवगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस के सहयोग से भर्ती कराया गया।जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।