रिविलगंज: रिवील गंज घाट स्टेशन के पास झाड़ी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद , ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका
छपरा बलिया रेलखंड पर रिवील गंज घाट स्टेशन के समीप झाड़ी से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है ।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है । हालांकि वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज कर अगली कार्रवाई में जुट गई है।