जांजगीर: बम्हनीडीह में केवट परिवार ने तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
पैतृक जमीन पर जबरन कब्जे और पेड़ों की कटाई के विरोध में बम्हनीडीह के केवट परिवार ने तहसील कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। परिवार ने तहसीलदार पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है और न्याय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है।