प्रेस विज्ञप्ति
मधेपुरा, दिनांक-11.07.2026
आज दिनांक 11-07-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय कार्यालय वेश्म में ससमय सी०एम०आर० आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला अंतर्गत सभी निबंधित राईसमिलर, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, CMR गोदाम प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, मधेपुरा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सी०एम०आर० आपूर्ति की विस्तृत रूप से अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित मिलरों एवं पदाधिकारियों को निर्धारित अवधि के भीतर लंबित सी०एम०आर० की आपूर्ति पूर्ण का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत रेशना पैक्स एवं सुखासन पैक्स मुरलीगंज प्रखंड के तमोट परसा, व्यापार मंडल, सिंहेस्वर प्रखंड के सुखासन पैक्स, ग़महरिया प्रखंड के बभनी पैक्स तथा बिहारीगंज प्रखंड के बभनगामा पैक्स में अधिक CMR लंबित रहने के कारण असंतोष व्यक्त किया गया तथा अगले सप्ताह तक अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया साथ ही CMR आपूर्ति में शिथिलता बरतने वाले कोशीकिंग नरसिंह एवं अजगैबी नाथ राईसमिल से स्पष्टीकरण की मांग की गई ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
4 views | Madhepura, Bihar | Jul 11, 2026