बेगूसराय: मटिहानी में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया है कि मोहन कुमार को घर से दोस्त बुलाकर ले गया और जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।