बेगूसराय: हरखपुरा में आपराधिक घटना करने की योजना को पुलिस ने किया विफल, 01 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरखपुरा में बड़ी अपराधी घटना करने की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया है. इस दौरान एक अपराधी को एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं एक गोली के खोखा के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि गढ़पुरा थाना को सूचना मिली कि कृष्ण मोहन कुमार अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है.