बेगूसराय: बेगूसराय में 13 मई को होगा लोकसभा चुनाव, DM के आदेश पर रिफाइनरी टाउनशिप में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
बेगूसराय में 13 मई को लोकसभा का चुनाव आयोजित होगा. जिसकी सभी तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है. इसी कड़ी में डीएम रोशन कुशवाहा के आदेश पर रिफायनरी टाउनशिप में ताइक्वांडो खिलाड़ी के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ-साथ खिलाड़ी शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रशासनिक पदाधिकारी ने संबोधित किया.