बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 17 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 17 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि 13 मई को बेगूसराय में लोकसभा का चुनाव आयोजित किया जाएगा. इसको लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.