बेगूसराय: MRJD कॉलेज और BP प्लस टू विद्यालय में 3,149 मतदाताओं ने किया पोस्टल बैलेट मतदान, DM ने दी जानकारी
13 मई को बेगूसराय में होने वाले लोकसभा चुनाव की आवश्यक तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है. वहीं चुनाव कार्य मे शामिल होने वाले कर्मी अपना मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर एवं बीपी प्लस टू विद्यालय में कर रहे हैं. इस बात की जानकारी डीएम रोशन कुशवाहा ने दी. मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन ड्यूटी वाले 3,149 ने मतदान किया है.