कोतमा: कोतमा बंजारी चौक: नाली में चढ़ा ट्रक, पहिया धंसा
Kotma, Anuppur | Jan 13, 2026 कोतमा के बंजारी चौक में मंगलवार दोपहर 3:30 बजे एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रक को नाली के ऊपर ढके हुए स्लैब के ऊपर चढ़ा दिया जिससे अत्यधिक वजन को नाली का स्लैब नहीं सहन कर पाया और ट्रक का पहिया नाली में जाग घुसा जिसके बाद कई घंटे तक यहां जाम की स्थिति बनी रही। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला जासका।