कायमगंज: गांव रुटौल के पास 2 बाइकों की भिड़त में एक इंटर के छात्र की हुई मौत, 2 घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
शमशाबाद के मोहल्ला बाग निवासी सूरज पुत्र राजीव शाक्य गांव मुरैठी निवासी 18 वर्षीय प्रियांशु पुत्र राजकुमार गांव तिल निवासी 19 वर्षीय सचिन पुत्र अमर सिंह जनता इंटर कॉलेज रसीदाबाद तिवारिया से अंग्रेजी की बोर्ड परीक्षा देकर एक बाइक पर घर लौट रहे थे। तभी गांव रुटौल के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक रोडवेज बस को बचाने में उनकी बाइक सामने दूसरी बाइक से टकरा गई।