भवानीपुर: मध्य विद्यालय यादव नगर में औचक निरीक्षण से हड़कंप, 149 में सिर्फ 17 छात्र मिले उपस्थित, एसडीएम ने वेतन रोका
भवानीपुर :- शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत ने उस समय प्रशासन को चौंका दिया, जब धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने मध्य विद्यालय यादव नगर, भवानीपुर का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्रों की बेहद कम उपस्थिति देखकर एसडीएम हैरान रह गए और मौके पर ही कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया।