समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1581,
दिनांक 04/10/2026,
==================
पूर्णिया में अवैध शराब और प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है।
इस कार्रवाई के दौरान कुल 19.560 लीटर विदेशी शराब, 10.350 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब और 3.000 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया है।
साथ ही 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और शराब परिवहन में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।
छापेमारी और कार्रवाई का विवरण:--
डालकोला चेकपोस्ट:- वाहन जांच के दौरान एक Honda Shine SP125 मोटरसाइकिल (BR-11BK-4125) से 19.560 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
के०नगर (बसहा, वार्ड नं०-11):-गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 3.000 लीटर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद हुआ।
मौके से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सदर (गुलाबबाग):- छापेमारी के दौरान 2.250 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ 1 महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
धमदाहा (भोटिया):---- मद्यनिषेध टीम ने छापेमारी कर 4.600 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की और 1 महिला अभियुक्त को हिरासत में लिया।
बनमनखी (चीनी मिल):-- छापेमारी स्थल से 3.500 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब जब्त करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
आम जनता से अपील:--
जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि अवैध शराब के निर्माण,भंडारण, परिवहन या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
8 views | Purnia, Bihar | Oct 4, 2026